32.9 C
New Delhi
April 26, 2024
खेल जगत

ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची भारतीय निशानेबाजी टीम

टोक्यो: भारतीय निशानेबाजी टीम 23 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची। टोक्यो पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण के लिए शूटिंग दल के नमूने एकत्र किए गए हैं और वे सभी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी दल क्रोएशिया में ज़ाग्रेब बेस से एम्स्टर्डम पहुंचा था। सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, और अंजुम मौदगिल भारत के निशानेबाजी दल के प्रमुख चेहरे हैं।

भारतीय टीम

Also Read: टोक्यो ओलंपिक से 15 दिन पहले खेल मंत्री बने अनुराग ठाकुर

भारतीय टीम ने नई दिल्ली और क्रोएशिया में ISSF विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता था। कम प्रतिनिधित्व के कारण क्रोएशिया में नई दिल्ली की तुलना में पदकों की संख्या कम थी। नई दिल्ली में, 52 निशानेबाजों ने प्रतिस्पर्धा की, जबकि क्रोएशिया में केवल 14 भारतीय निशानेबाज ही मैदान में थे।

टोक्यो 2020 के लिए भारतीय शूटिंग दल में दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, संजीव राजपूत, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, अंगद वीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वलारिवन, अंजुम मौदगिल तेजस्विनी सावंत, मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल, और राही सरनोबत शामिल हैं।

Related posts

AIBA Youth World Boxing : भारतीय महिला मुक्केबाजों ने जीते सात स्वर्ण पदक

Buland Dustak

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

रूबिना फ्रांसिस ने Para World Cup निशानेबाजी में रचा इतिहास

Buland Dustak