33 C
New Delhi
June 20, 2025
खेल जगत

रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को ‘खेल रत्न’ सम्मान

रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को 'खेल रत्न' सम्मान

– रानी रामपाल सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं

नई दिल्ली, 21 अगस्त।

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु को इस साल के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। 

तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, महिला धाविका दूती चंद सहित 27 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइटाइम कैटेगरी) के लिए 8 लोगों को चुना गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी) के लिए 5 लोगों का नाम तय किया गया है। 
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी होंगी। साथ ही मणिका बत्रा भी पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी होंगी।

रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर

रेसलिंग में विनेश फोगाट दूसरी महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। उनसे पहले साक्षी मलिक को 2016 में यह सम्मान दिया गया था। रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, हाल में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था।

खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने पुरस्कारों के लिए सिफारिश की थी। समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे। उसकी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में बैठक हुई जिसके बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअल किया जा सकता है। सभी विजेता अपने संबंधित क्षेत्रों से लॉग इन करके 29 अगस्त को इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। 


खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची

 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 

रोहित शर्मा (क्रिकेट), विनेश फोगाट (कुश्ती), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), रानी रामपाल (हॉकी), मरियप्पन थंगवेलु (पैरा एथलीट)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ टाइम)

धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी),पुरुषोत्तम राय(एथलीट), शिव सिंह (मुक्केबाज़ी) रोमेश पठानिया(हॉकी),कृष्ण कुमार हुड्डा(कबड्डी),विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग),नरेश कुमार(टेनिस), ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)

जूड फेलिक्स सेबस्टियन (हॉकी), योगेश मालवीय(मलखंब),जसपाल राणा(शूटिंग),कुलदीप कुमार हांडू(वुशु),गौरव खन्ना(पैरा बैडमिंटन)। 

अर्जुन पुरस्कार 

अतानु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलीट), सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी(बैडमिंटन), विशेश भृगुवंशी (बास्केटबाल), सूबेदार मनीष कौशिक (मुक्केबाज़ी), लोवलिना बोर्गोहिन (मुक्केबाज़ी), ईशांत शर्मा (क्रिकेट), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी), संध्या झिंगन (फ़ुटबॉल), अदिति अशोक(गोल्फ़), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक(कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो-खो), दत्तु बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर (शूटिंग), सौरभ चौधरी (शूटिंग), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिव केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा स्विमिंग), संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) को मिलेगा। 

Related posts

नहीं रहे अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Diego Maradona

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia

Buland Dustak

एम एस धोनी की जगह लेने के लिए नंबर एक दावेदार हैं पंत : ब्रायन लारा

Buland Dustak

Ind Vs Eng 2021: टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर सिमटी

Buland Dustak

सुनील छेत्री की फुटबॉल में ऐतिहासिक उपलब्धि, दिग्गज पेले को छोड़ा पीछे

Buland Dustak

इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य देकर दूसरी पारी में 286 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

Buland Dustak