31 C
New Delhi
July 6, 2025
खेल जगत

39 साल के हुए महेंद्र सिंह धौनी, दिग्गजों ने दी बधाई

धोनी विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर : सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार दिया है। 
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं। धोनी ने गांगुली की कप्तानी में ही अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। धोनी भारत के लिए अपनी कप्तानी में सभी आईसीसी खिताब जीतने वाले पहले कप्तान हैं। 


भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत के दौरान गांगुली ने धोनी की करते हुए कहा,”मुझे खुशी है कि भारतीय क्रिकेट को महेंद्र सिंह धोनी मिला क्योंकि वह अविश्वसनीय है। वह दुनिया के महान फिनिशरों में से एक हैं।” 


 उन्होंने कहा,”धोनी विश्व क्रिकेट में महान खिलाड़ियों में से एक हैं। केवल एक फिनिशर ही नहीं, मुझे लगता है कि हर कोई उस तरीके के बारे में बात करता है जिस तरह से वह नीचले क्रम में करता है। जब मैं कप्तान था तो उन्होंने नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन बनाए थे। मैं हमेशा मानता हूं कि उन्हें उपरीक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि वह बेहद खतरनाक है।”

भारत के महान कप्तानों में से एक धोनी को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर भी कहा जाता है। धोनी की ही कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला। धोनी ने भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले हैं। 

धोनी की कप्तानी में खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है : संदीप शर्मा

संदीप ने ट्वीट किया,”मेरा एक सपना हमेशा माही भाई की कप्तानी में खेलने का रहा है और मुझे आशा है कि यह सपना किसी दिन सच साबित होगा। हैप्पी बर्थडे माही भाई। भगवान आपको हमेशा खुश रखे।” धोनी सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी (50 ओवर का विश्व कप, टी 20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।


धोनी के नेतृत्व में, भारत टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने में भी कामयाब रहा था। उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भी उनके नेतृत्व में तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। 

सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2020 के उद्घाटन मैच के दौरान धोनी 29 मार्च को क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए तैयार थे। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
धोनी इस समय क्रिकेट से दूर हैं।उन्होंने आखिरी बार 2019 विश्व कप के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था। 

धोनी ने हमेशा अपने दिल और दिमाग से क्रिकेट खेला है : सुरेश रैना

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दिल और दिमाग से क्रिकेट खेला है। धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रैना और धोनी की जोड़ी ने कई बार भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारियां की हैं और यह जोड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का भी प्रतिनिधित्व करती है।

रैना ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे पसंदीदा खिलाड़ी और एक नेतृत्वकर्ता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! धोनी वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमेशा अपने दिल और दिमाग से क्रिकेट खेला है। उनकी कप्तानी सिर्फ उसके निर्णयों के कारण ही सफल नहीं हुई है, बल्कि  उन्होंने अपनी टीम के हर सदस्य में विश्वास दिखाया है! इसलिए वह हमेशा हमारे लिए  स्पेशल रहे हैं। उन्होंने जीत को एक आदत बनाई। वह सभी के लिए एक प्रेरणा हैं।”

धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की है। इसमें भारत को 110 में जीत मिली। वह दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा एकदिनी मैचों में कप्तानी की है। माही ने 90 टेस्ट, 349 एकदिनी और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 2015 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में एकदिनी विश्व कप के अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई है।

धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 104 मैच जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 99 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीते, जबकि 5 मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जिताए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अपनी टीम को 104 में से 60 मैचों में जीत दिलाई है।

रवि शास्त्री, कोहली और अश्विन ने धोनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बधाई दी है।

कोहली ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “जन्मदिन की हार्दिक बधाई माही भाई। आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं। भगवान आप पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाये रखे।”

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, “हैप्पी बर्थडे यंगस्टर! ए ब्लास्ट लीजेंड!”

अश्विन ने ट्वीट किया, “अपनी सेना और शत्रु रेखाओं से परे सेना के लिए प्रेरणा। इससे बेहतर लाइन माही के लिए नहीं हो सकती। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। हम सभी को प्रेरित करना जारी रखें।’

धोनी ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर 183 के साथ 350 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी (50 ओवर विश्व कप, टी 20 विश्व कप, और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं।

धोनी ने दुनिया भर में सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है। स्टंप के पीछे उनकी चपलता ने भारत को कई सफलता दिलाई है।

दिसंबर 2014 में, धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और रिद्धिमान साहा के लिए टीम में आने का दरवाजा खोल दिया। धोनी ने भारत के 90 टेस्ट मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 38.09 के औसत से 4,876 रन बनाए हैं।

Related posts

विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

Buland Dustak

महज 10 साल के पर्वतारोही अंगद भारद्वाज ने बनाए दो विश्व कीर्तिमान

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक से 15 दिन पहले खेल मंत्री बने अनुराग ठाकुर

Buland Dustak

नडाल को पस्त कर जोकोविच फाइनल में, खिताबी टक्कर सितसिपास से

Buland Dustak

IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Buland Dustak

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम खेलेगी टेस्ट मैच

Buland Dustak