29.1 C
New Delhi
July 27, 2024
मनोरंजन

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नीतू कपूर आज 62 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर और उनके दोनों बच्चे रिद्धिमा और रणबीर भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा ने मां नीतू सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरी आयरन लेडी, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां।’

नीतू कपूर

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। रिद्धिमा और रणबीर ने देर रात मां नीतू कपूर के जन्मदिन का जश्न घर पर ही मनाया। देर रात रिद्धिमा ने नीतू के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। इसके कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा था-‘मां के जन्मदिन का इवनिंग डिनर।’

रिद्धिमा द्वारा साझा की गई इस सेल्फी पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। नीतू बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। इस बार अपना ये जन्मदिन पति ऋषि कपूर के बिना सेलिब्रेट कर रही हैं।बता दें, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का बीते 30 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। ऋषि के निधन के बाद से उनके दोनों बच्चे नीतू कपूर का पूरा ध्यान रख रहे हैं और रिद्धिमा भी दो महीने से मां के साथ ही हैं।

बर्थडे स्पेशल: फिल्म जगत की खूबसूरत अदाकारा नीतू कपूर के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी बातें

मशहूर और खूबसूरत अदाकारा नीतू कपूर 8 जुलाई, 2020 को 62 साल की हो जाएगी। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली नीतू ने बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरत मुस्कुराहट, शानदार अभिनय और चुलबुले किरदार से लाखों दिलों को जीता। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में फिल्म ‘सूरज’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में नीतू बाल कलाकार की भूमिका में थी। इस फिल्म में नीतू को अभिनेता राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला के साथ अभिनय करने का मौका मिला था। उसके बाद नीतू कई फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिका में नजर आई, जिसमें दस लाख, दो दूनी चार, दो कलियां, वारिस, घर घर की कहानी, पवित्र पापी आदि शामिल हैं।

साल 1973 में बतौर मुख्य अभिनेत्री नीतू कपूर की पहली फिल्म ‘रिक्शावाला’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर मुख्य भूमिका में थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद उसी साल एक और फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था ‘यादों की बारात’। इस फिल्म में नीतू एक डांसर की भूमिका में थी। इस फिल्म का गाना ‘लेकर हम दीवाना दिल’ नीतू सिंह पर फिल्माया गया था, जो काफी मशहूर हुआ। इसके बाद फिल्म का यह गाना और फिल्म में नीतू के अभिनय ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया और इसी के साथ नीतू ने फिल्म जगत में अपनी पहचान बना ली।उसके बाद नीतू अपने अभिनय के जरिये सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई।

neetu-kapoor-family-pic

इस दौरान साल 1974 में नीतू को फिल्म ‘जहरीला सावन’ में हैंडसम अभिनेता ऋषि कपूर के साथ मुख्य भूमिका में काम करने का मौका मिला। फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया,  लेकिन नीतू उस समय ऋषि से काफी चिढ़ी रहती थी। फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। साल 1975 में फिल्म ‘खेल खेल में’ के सेट पर नीतू और ऋषि दोबारा मिले और दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती फिल्म ‘कभी-कभी’ के सेट पर प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद  22 जनवरी, 1980 को शादी कर ली।

शादी के बाद नीतू सिंह ने अपना सरनेम बदल कर नीतू कपूर रख लिया।नीतू ने जब ऋषि से शादी की तब वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थी और बॉलीवुड में उनके नाम का सिक्का चलता था, लेकिन शादी के बाद नीतू ने अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया। 15 सितम्बर,1980 को उनकी बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ। बेटा रणबीर  कपूर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को हुआ। रणबीर कपूर आज फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता हैं।

शादी के लगभग 26 साल बाद नीतू कपूर ने साल 2009 में फिल्मों में फिर से वापसी की। नीतू की प्रमुख फिल्मों में रफू चक्कर, अमर अकबर एंथोनी, परवरिश, याराना, लव आज कल, दो दूनी चार, जब तक है जान, बेशरम आदि शामिल हैं। फिलहाल नीतू फिल्मों से दूर है। वह आखिरी बार फिल्म ‘बेशरम’ में अपने अभिनेता पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी। बॉलीवुड में नीतू के बिंदास अंदाज और हिम्मत की मिसाल दी जाती है।


 दिलचस्प है अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी

नीतू और ऋषि की जोड़ी न सिर्फ रील, बल्कि रियल लाइफ में भी पसंद की गई। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं हैं, लेकिन दोनों ने जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में एक दूसरे का साथ भी दिया। नीतू सिंह की ऋषि कपूर से पहली मुलाकात फिल्म ‘बॉबी’ के सेट पर हुई। बतौर अभिनेता यह ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेता तो तय हो गया था, लेकिन अभिनेत्री की तलाश अभी अधूरी थी। मुख्य अभिनेत्री के रूप में नीतू इस फिल्म में अभिनय करना चाहती थी, लेकिन राजकपूर को नए चहेरे की तलाश थी और नीतू इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। ऑडिशन के दौरान नीतू और ऋषि की मुलाकात हुई और पहली मुलाकात में नीतू को ऋषि पसंद नहीं आए। खैर फिल्म के लिए राजकपूर की खोज डिम्पल कपाड़िया पर आकर खत्म हुई और नीतू की ख्वाहिश अधूरी रह गई।यह फिल्म सुपरहिट हुई।

फिल्म में इस जोड़ी को वैसे तो काफी पसंद किया गया, लेकिन इस फिल्म के बाद डिम्पल ने शादी कर ली और ये किस्सा यही खत्म हो गया। इसके बाद साल 1974 में फिल्म आई ‘जहरीला सावन’ निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए ऋषि को फाइनल कर लिया, लेकिन इस फिल्म में ऋषि के साथ अभिनेत्री कौन होगी, इसकी तलाश जारी थी और इस बार ऋषि की हीरोइन की तलाश खत्म हुई अभिनेत्री नीतू सिंह पर।इस फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आई। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। शूटिंग के शुरुआती दिनों में नीतू ऋषि से चिढ़ी रहती थी, लेकिन बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। साल 1976 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ में काम किया। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

साल 1980 में फिल्म ‘धन-दौलत’ की शूटिंग के बाद ऋषि ने नीतू को शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान नीतू ने कई बड़ी फिल्में साइन की थी, लेकिन ऋषि के प्रपोज करने के बाद उन्होंने साइन की हुई सभी फिल्मों के अमाउंट लौटा दिए। 11 जनवरी, 1980 को फिल्म ‘धन -दौलत’ रिलीज हुई और 22 जनवरी, 1980 को ऋषि और नीतू शादी के बंधन में बंध गए और इस तरह नीतू सिंह कपूर परिवार की बहु बन गई।शादी के बाद नीतू ने अपना सरनेम चेंज कर लिया और वह नीतू सिंह से नीतू कपूर बन गई। नीतू और ऋषि के दो बच्चे बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं।

Nitu kapoor और ऋषि कपूर ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें रफू चक्कर, दूसरा आदमी, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी,लव आज कल, दो दूनी चार, जब तक है जान, बेशरम आदि फिल्में शामिल हैं।कैंसर से जंग लड़ते हुए 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। जिंदगी के इस सफर में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का बखूबी साथ निभाया। फिल्म जगत में दोनों के प्यार और जिंदादिली की आज भी मिसाल दी जाती है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनकी एक खुशहाल तस्वीर शेयर कर लिखा था कि हमारी कहानी का अंत।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन: अभिनेता जितेन्द्र बॉलीवुड में जम्पिंग जैक के नाम से हैं मशहूर

Related posts

जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई की पूछताछ

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Buland Dustak

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Buland Dustak

आज रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

Buland Dustak