34.3 C
New Delhi
August 18, 2025
Dustak Special

मिल्खा सिंह : एक महान जुनूनी धावक की कहानी

"आपको तब तक जीतने से कोई रोक नहीं सकता, यदि आप रुकने को तैयार न हो"- मिल्खा सिंह

मैं एक जुनूनी खिलाड़ी हूं।’ मिल्खा सिंह अक्सर यह बात दोहराते थे। अब उनका जुनून कहानियों के रूप में हमारे बीच रहेगा। मिल्खा की कहानियां हमें महान कार्य के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। आखिर कौन जानता था कि महज एक गिलास दूध के लिए सेना की दौड़ में शामिल होने वाला नवयुवक एक दिन दुनिया का महान धावक बनेगा! लेकिन यह बात सच साबित हुई। मिल्खा सिंह ने इतिहास रच कर दिखाया।

उनकी रफ्तार से दुनिया पहली बार कार्डिफ राष्ट्रमंडल खेलों में परिचित हुई। वहीं मिल्खा ने तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड धारक मैल्कम स्पेंस को 440 गज की दौड़ में मात दी थी और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था। मिल्खा सिंह को ताउम्र वह दिन याद रहा।

भारत के नाम हासिल मिल्खा सिंह ने किया था पहला स्वर्ण पदक

एक जगह उन्होंने कहा था कि जान-बूझकर मैंने उस दिन अधिक नहीं खाया था, क्योंकि प्रदर्शन पर उसका कोई असर न पड़े। मिल्खा कड़ी प्रतिस्पर्धा में भी शांत बने रहते थे। स्वयं से शक्ति अर्जी कर रहे होते थे। लेकिन उस दिन साथियों को लगा कि मिल्खा तनाव में हैं।

यही सोचकर उनके कोच डॉक्टर हावर्ड पास आकर बोले कि आज की दौड़ या तो तुम्हें कुछ बना देगी या बर्बाद कर देगी। अगर तुम मेरी टिप्स का पालन करोगे, तो तुम माल्कम स्पेंस को हरा दोगे। तुममें ऐसा कर पाने की क्षमता है।

उस दिन वही हुआ। मिल्खा सिंह ने इतिहास रचा। उनके साथियों ने मिल्खा को कंधे पर उठाकर पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। वह किसी भारतीय के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक था। भारत का झंडा सबसे ऊपर लहरा रहा था।

एक इंटरव्यू में मिल्खा सिंह ने कहा था कि उस जीत के बाद मुझसे कहा गया था कि मैं इनाम में क्या लेना चाहूंगा? तब मेरी समझ में कुछ नहीं आया। मुंह से यह बात निकली कि इस जीत की खुशी में पूरे भारत में छुट्टी कर दी जाए। वही हुआ। मैं जिस दिन भारत पहुंचा तो पूरे देश में छुट्टी घोषित की गई।

मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह के प्रेरणादायक कथन

  • चाहे मर जाओ ,एक कोशिश और करनी है
  • अनुशासन, कड़ी मेहनत, इच्छाशक्ति- मेरे अनुभव ने मुझे इतना कठिन बना दिया कि मुझे मौत से भी डर नहीं लगा
  • मेरी सफलता का कारण यही है ,की मैंने बड़ी कम चीज़ो पर ध्यान लगाया
  • हमें स्वयं की मातृभाषा पर गौरव करना सीखना चाहिए
  • जब तक आप खुद में ही विश्वास नही करोगे, तब तक वास्तविक दुनिया में आपके लिए कुछ भी नही होगा
  • सफलता का पहला नियम यही है, की जिस काम को आप कर रहे है, उस काम के असली में पूरे होने का विश्वास आपमें होना चाहिए
  • आज आप जीतोगे ,कल फिर हारोगे, लेकिन परसो फिर आपकी जीत होगी
  • अपने जमीर को कभी किसी के पैरों की धूल मत बनने दीजिये
  • जिस इंसान के अंदर will power है, जिस इंसान के अंदर हार्ड वर्क करने की ताकत है, जिस इंसान के अंदर discipline है, कैरेक्टर है। वह इंसान जमीन से उठकर आसमान को छू सकता है, और वह इंसान जीरो से हीरो बन सकता है

जीवन परिचय

मिल्खा सिंह 20 नवंबर, 1929 को गोविंदपुरा में पैदा हुए थे, जो अब पाकिस्तान में है। वह दौर आजादी के संघर्ष का था। जैसे-जैसे मिल्खा बड़े हो रहे थे, आजादी की लड़ाई भी तेज होती जा रही थी। आखिरकार 1947 में देश आजाद हुआ तो विभाजन की अफरा-तफरी मच गई। चारो तरफ हिंसा फैल गई। उस हिंसा में मिल्खा ने अपने माता-पिता को खो दिया।

इसके बाद के शरणार्थी जीवन ने मिल्खा को सख्त बना दिया। उन्होंने अपने जीवन में कुछ बेहतर कर गुजरने की ठानी और भारतीय सेना में शामिल हुए। वहीं अपने कौशल को निखारा और उनके प्रभावशाली करियर की नींव पड़ी। वे स्वभाव से सरल थे, लेकिन मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को ध्वस्त कर देते थे। बतौर धावक मिल्खा सिंह ने कई रिकॉर्ड बनाये और पदक जीते।

Also Read: ‘तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे’ : मेहदी हसन

रफ्तार की वजह से ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर हुए

एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण पदक मिल्खा के नाम है। उनकी रफ्तार की दुनिया दीवानी थी। इसलिए वे ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर हुए और दुनिया के हर कोने से प्यार और समर्थन प्राप्त किया।

हालांकि, एक बात मिल्खा सिंह को हमेशा परेशान करती रही। वो यह कि काश रोम ओलिंपिक में पीछे मुड़कर न देखा होता। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मेरी आदत थी कि मैं हर दौड़ में एक दफा पीछे मुड़कर देखता था। रोम ओलिंपिक में दौड़ बहुत नजदीकी था और मैंने जबरदस्त ढंग से शुरुआत की थी। हालांकि, मैंने एक दफा पीछे मुड़कर देखा और शायद यहीं मैं चूक गया। इस दौड़ में कांस्य पदक विजेता का समय 45.5 था और मिल्खा ने 45.6 सेकंड में दौड़ पूरी की थी।”

मिल्खा सिंह फिल्म

महान धावक मिल्खा सिंह पर एक फिल्म भाग मिल्खा भाग बनी है और उन्होंने एक किताब भी लिखी है। इस संबंध में मिल्खा ने स्वयं लिखा है कि मैं न तो कोई लेखक हूं और न ही रचयिता, बल्कि एक जुनूनी खिलाड़ी हूं, जिसने इस किताब में अपना दिल खोलकर रख दिया है। किताब का शीर्षक हैः भाग मिल्खा भाग

आजाद भारत में सोने का तमगा वाला पहला खिलाड़ी ‘मिल्खा सिंह

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक खेलों में  200 और 400 मीटर मुकाबले में भारत की नुमाइंदगी की। साल 1958 में मिल्खा सिंह ने कटक में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय खेलों में  200 और 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड स्थापित किया और इसी फॉर्मेट में एशियाई खेलों में सोने का तमगा जीता।

Flying Milkha Singh

इसी वर्ष मिल्खा सिंह ने ब्रिटिश एंपायर के कॉमनवेल्थ खेलों में 400 मीटर दौड़ को रिकॉर्ड तोड़ समय में जीतकर सोने का तमगा प्राप्त किया। इस उपलब्धि के चलते मिल्खा सिंह आजाद भारत के पहले सोने का तमगा वाले  खिलाड़ी बने।

फ्लाइंग सिख के बाद विकास गोंडा ने वर्ष 2014 में सोने का तमगा जीता था। वर्ष 1962 में जकार्ता शियाई खेलों में मिल्खा सिंह ने 400 मीटर और 400 मीटर रिले रेस में भी सोने का तमगा जीता था। उन्होंने वर्ष 1964 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा लिया।

एथलेटिक रिकॉर्ड और सम्मान
  • प्रथम स्थान, 1958 एशियाई खेल में 200 मीटर दौड़
  • प्रथम स्थान, वर्ष 1998 एशियाई खेल में 400 मीटर। 
  • प्रथम स्थान,1958 कॉमनवेल्थ खेल 440 मीटर यार्ड। 
  • प्रथम स्थान, 1960 दोस्ताना दौड़ 200 मीटर पाकिस्तान में ( यहीं से उन्हें उड़ता सीख कहा जाने लगा) 
  • चतुर्थ स्थान, वर्ष 1960 समर ओलंपिक 400 मीटर (नेशनल रिकॉर्ड)। 
  • प्रथम स्थान, 1962 एशियाई खेल 400 मीटर। 
  • प्रथम स्थान, 1962 एशियाई खेल 400 मीटर रिले दौड़। 
  • दूसरा स्थान 1964 कोलकाता राष्ट्रीय खेल।

Related posts

अयोध्या के राम मंदिर का इतिहास (सन 1528-2020 तक)

Buland Dustak

सेना दिवस: पूरी दुनिया मानती है भारतीय सेना का लोहा…

Buland Dustak

कपिल देव: जीतने की जिद ने जीत लिया 1983 का वर्ल्ड कप

Buland Dustak

भारत के 3 ऐसे haunted Place जहां जानें से आज भी कतराते हैं लोग

Buland Dustak

मनोज बाजपेयी: असफलता से सफलता तक का सफर

Buland Dustak

महामारी के अंधकार में गांधीजी के विचारों की ज्योति

Buland Dustak