26.1 C
New Delhi
September 8, 2024
खेल जगत

अहमदाबाद टेस्ट : भारत की पहली पारी 365 पर सिमटी, सुंदर शतक से चुके

-पहली पारी के आधार पर भारत को मिली 160 रनों की बढ़त

अहमदाबाद: रिषभ पंत के शतक और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 365 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 160 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे।

पंत ने बेहतरीन शतक लगाते हुए 101 रन बनाए, जबकि सुंदर 04 रनों से अपने करियर के पहले शतक से चूक गए। वह 96 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन लंच तक तीन ओवर में 6 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 05 और डॉम सिबली 01 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की पारी

भारत की पहली पारी :-

भारत की पहली पारी की शुरूआत एक बार फिर खराब रही और जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। गिल खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद रोहित और पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। 40 के कुल स्कोर पर पुजारा को जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर भारत को दूसरा झटका दिया। पुजारा ने 17 रन बनाए।

कप्तान कोहली एक बार फिर असफल रहे और बिना खाता खोले बेन स्टोक्स का शिकार बने। यहां से अजिंक्य रहाणे और रोहित ने संभलकर खेलना शुरू किया और चौथे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। 80 के कुल स्कोर पर रहाणे 27 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर स्लीप में बेन स्टोक्स को कैच देकर पवेलियन लौटे। 121 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू के भारत को पांचवां झटका दिया।

रोहित, रविचंद्रन अश्विन और रिषभ पंत ने खेली अच्छी पारी

रोहित शर्मा अर्धशतक से मात्र 1 रन पीछे रह गए। 146 के कुल स्कोर पर जैक लीच ने रविचंद्रन अश्विन (17) को पवेलियन भेज कर भारत को छठां झटका लगा। इसके बाद रिषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान पंत ने अपना शतक पूरा किया।

हालांकि 101 रन बनाने के बाद पंत जेम्स एंडरसन की गेंद पर रूट को कैच देकर चलते बने। इसके बाद सुंदर और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। 365 के कुल स्कोर पर अक्षर (43) रन आउट हो गए।

अक्षर के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने चार गेंदों पर ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पारी का अंत कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने 4, जेम्स एंडरसन ने 3 और जैक लीच ने 2 विकेट लिया। इंग्लैंड की पहली पारी इससे पहले इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 205 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 और डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 28 और ऑली पोप ने 29 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 4, रविचंद्रन अश्विन ने तीन,मोहम्मद सिराज ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

Related posts

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई हुई भारतीय महिला तैराक Maana Patel

Buland Dustak

मैरी कॉम सहित 10 मुक्केबाज ओलंपिक के लिए महिला शिविर में होंगी शामिल

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन, मनु भाकर और राही सरनोबत बाहर

Buland Dustak

ATP Rankings : शीर्ष दस से बाहर हुए ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक

Buland Dustak

IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Buland Dustak