26.1 C
New Delhi
September 8, 2024
विदेश

नाटो सेना का रक्षा बजट रूस से 20 गुना अधिक: आंद्रेई वोरोब्योव

सैन्य सुरक्षा और हथियार नियंत्रण पर वियना वार्ता में रूसी प्रतिनिधियों के कार्यकारी प्रमुख आंद्रेई वोरोब्योव ने यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) के वार्षिक सुरक्षा समीक्षा सम्मेलन में कहा कि नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो सेना) देशों के सैन्य वर्चस्व को हासित करने के प्रयासों का मास्को को पता है। यह केवल इस तथ्य से साफ हो जाता है कि गठबंधन का कुल सैन्य खर्च रूस के रक्षा बजट से 20 गुना अधिक है।

नाटो सेना

आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि हम सैन्य श्रेष्ठता हासिल करने के लिए नाटो देशों के प्रयासों को देखते हैं। सैन्य खर्च में संयम का कोई संकेत नहीं है। गठबंधन का कुल सैन्य बजट रूस के रक्षा बजट का 20 गुना है।” वोरोब्योव ने कहा कि नाटो सेना अपनी सैन्य क्षमता को लगातार बढ़ाता रहता है। गठबंधन की लड़ाकू वायु सेना रूस की तुलना में सात गुना बड़ी है। इसके नौसैनिक जहाजों की संख्या चार गुना और टैंकों और तोपखानों की संख्या तीन गुना है। इसके बावजूद पश्चिमी देश रूस की तथाकथित आक्रामकता के खिलाफ एक व्यापक प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

वोरोब्योव ने कहा कि नाटो की बढ़ती सैन्य गतिविधि के परिणामस्वरूप एक अप्रत्याशित सैन्य-राजनीतिक स्थिति आकार ले रही है। हमने सैन्य तनाव को कम करने के लिए आपसी कदम उठाने के लिए एक से अधिक बार नाटो गठबंधन से पेशकश की है। उदाहरण के लिए हम मामूली कदमों से शुरू कर सकते हैं। जैसे अभ्यास कहां आयोजित किया जाना है और खतरनाक घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में हाल के दिनों में कोई समझदार प्रतिक्रिया नहीं हुई है।”

यह भी पढ़ें: डीआरडीओ का उपग्रह ‘सिंधु नेत्र’ अंतरिक्ष में स्थापित

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप की जीत की सभी आशाएं धूमिल, बाइडन जीत के बहुत क़रीब

Buland Dustak

विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया 75th Indian Independence Day

Buland Dustak

इजराइल में क्यों देनी पड़ रही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज

Buland Dustak

पाकिस्तान ने पुलवामा हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की

Buland Dustak

मुंबई आतंकी हमले में हाफिज सईद को नए मामले में 15 साल की कैद

Buland Dustak

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट: खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड शीर्ष पर, भारत 139वें नंबर पर

Buland Dustak