38.7 C
New Delhi
June 9, 2025
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार और मुंबई पुलिस में खींचतान

सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु मामले में रोजाना नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के एक पुलिस थाने में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब सुशांत सिंह राजपूत केस की दो राज्यों की पुलिस छानबीन कर रही हैं। मुंबई पुलिस पिछले डेढ़ महीने से इस केस की छानबीन कर रही हैं, वहीं अब बिहार पुलिस ने भी इस केस की छानबीन शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस

दो राज्यों की पुलिस का एक केस की छानबीन करना इस केस को और भी ज्यादा उलझाता जा रहा है। मुंबई पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की, लेकिन पूछताछ में पुलिस को क्या लीड मिली इसका खुलासा नहीं हो पाया। जबकि बिहार पुलिस ने आते ही इस केस में कई खुलासे कर दिए। जिस वजह से मुबंई पुलिस की छानबीन पर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। मुंबई पुलिस पिछले डेढ़ महीने से इस केस की छानबीन कर रही थी, लेकिन उन्होंने अब तक इस केस में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

मुंबई पुलिस नहीं कर रही पटना पुलिस का सहयोग
बिहार पुलिस कर रही सुशांत के खातों की जांच

वहीं बिहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद इस केस की तहकीकात शुरू की। बिहार पुलिस मुंबई में इन दिनों सुशांत केस की छानबीन कर रही हैं। बिहार पुलिस अब तक सुशांत की बहन मीतू सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और दोस्त महेश शेट्टी का बयान दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा बिहार पुलिस सुशांत के खातों की जांच भी कर रही हैं।

हालांकि दो राज्यों के पुलिस के बीच केस को लेकर खींचतान भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार के नेता बिहार पुलिस पर इल्जाम लगा रहे हैं कि वो बीएमडब्लू और जेगुआर में पूछताछ कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि बिहार पुलिस के कई ऑफिसर्स को ऑटो रिक्शा में ट्रेवल करते हुए भी देखा गया है। क्योंकि उन्हें मुंबई पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही हैं।

रिया चक्रवर्ती ने दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि बिहार पुलिस रिया से पूछताछ करना चाहती हैं, लेकिन रिया के वकील ने साफ कर दिया है कि जब तक बिहार पुलिस के साथ कोई महिला कॉन्सटेबल नहीं होगी तब तक रिया बयान दर्ज नहीं कराएंगी। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि वो बिहार पुलिस को फीमेल कॉन्सटेबल नहीं दे रही हैं, ताकि वो रिया से पूछताछ कर सकें। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है कि केस की जांच मुंबई पुलिस ही करें। वहीं सुशांत के पिता और बिहार सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सोमवार को रक्षाबंधन के चलते कोर्ट बंद होने की वजह से इस याचिका की सुनवाई मंगलवार तक टल गई है।

Related posts

आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Buland Dustak

कंगना का मूवी माफिया पर हमला, बोली-मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

दर्शकों का दावा ‘KBC 13’ में पूछा गया ‘संसद बैठक’ पर गलत सवाल

Buland Dustak

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से मशहूर हुए थे रघुबीर यादव

Buland Dustak