34 C
New Delhi
April 19, 2024
राज्य

Jharcraft : पारंपरिक हस्तशिल्प के निखार और बाजार का बना जरिया

रांची : महावीर महली ओरमांझी के डहू गांव के निवासी हैं। उनका परिवार परंपरागत रूप से बांस के सामान बनाता है। वे बांस से बने गुलदस्ता, लैंप स्टैंड, दीवार पर सजाने वाले फूलदान, पेन स्टैंड सहित अन्य कलात्मक सामानों को बनाते हैं। महावीर पिछले दस वर्षों से Jharcraft से जुड़े हैं। झारक्राफ्ट से जुड़ने के बाद उनके कौशल में और निखार आया।

Jharcraft के माध्यम से उन्हें इन वस्तुओं के निर्माण के अलावा इनकी मार्केटिंग में भी सहायता मिली है। महावीर आज इस कला की बदौलत अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह से कर रहे हैं। इस तरह रांची के झाबरमल लाह की कलात्मक वस्तुएं बनाते हैं। रांची की ही झारक्राफ्ट से जुड़ी दीपाली बनर्जी भी बांस के क्राफ्ट बनाती हैं। झारखंड के कारीगरों के बनाये हस्तशिल्प को झारक्राफ्ट के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सराहना मिली है।

Jharcraft

Jharcraft के जरिये हस्तशिल्प को बढावा दे रही सरकार

झारक्राफ्ट के माध्यम से राज्य सरकार झारखंड के हस्तशिल्प उत्पादों को आगे बढ़ाने में लगी है। इन हस्तशिल्पों में कई तरह की चीजें हैं। लाह के सामान, बांस के सामान, डोकरा आर्ट, सोहराई, कोहबर, जादूपटिया पेंटिंग, टेराकोटा आर्ट, जूट के सामान, चमड़े के उत्पाद जिसमें पर्स से लेकर मांदर, नगाड़ा, ढोलक जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्र शामिल हैं। इनके साथ कागज से बनी कुछ अनोखी चीजें जैसे छऊ मुखौटा, मूर्ति जैसी कलात्मक वस्तुओं की कारीगरी को भी यहां प्रोत्साहन मिलता है।

Also Read : झारखंड : उद्योग और निवेश नीति पर कैबिनेट की मुहर

Jharcraft से जुड़े हैं 30 हजार हस्तशिल्पी

सिर्फ हस्तशिल्प की बात करें तो करीब 30 हजार परिवार हैं, जो इस पेशे से जुड़े हैं। इन करीगरों को झारक्राफ्ट किसी न किसी माध्यम से मदद कर रहा है। इन कारीगरों को प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने की पहल की गई है। झारक्राफ्ट ने झारखंड के विशिष्ट हस्तशिल्प को संरक्षण और प्रोत्साहन देने का काम किया है।

स्थानीय हस्तशिल्प को मिल रहा प्रशिक्षण और संरक्षण

Jharcraft ने क्षेत्र विशेष की कला के अनुसार उन्हीं क्षेत्रों में गांवों में जाकर कारीगरों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें बाजार की मांग के अनुसार हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार करने, बाजार में उत्पादों को उतारने आदि की जानकारी दी गई है। मिसाल के तौर पर रांची में आर्टिस्टिक टेक्सटाइल, जूट और बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

खूंटी क्षेत्र में लाह, बांस, और आर्टिस्टिक टेक्सटाइल, लोहरदगा में बांस, डोकरा आर्ट और आर्टिस्टिक टेक्सटाइल, रामगढ़ में आर्टिस्टिक टेक्सटाइल, बांस, हजारीबाग में बांस, आर्टिस्टिक टेक्सटाइल, केन के साथ डोकरा और टेराकोटा के सामान, मेदिनीनगर में कारपेट, सरायकेला-खरसांवा में छऊ मास्क, बांस और लकड़ी के हस्तशिल्प, ईस्ट सिंहभूम में पेटिंग और ग्रास मैट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर उस कला को आगे बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

हस्तशिल्प की अच्छी मांग

झारक्राफ्ट से जुड़े कारीगरों के हस्तशिल्प की बिक्री के लिए राज्य के अलावा दूसरे राज्यों में भी इंपोरियम बनाये गये हैं। राज्य में रांची के अलावा धनबाद, हजारीबाग, खरसांवा, बेंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली और मुंबई में इंपोरियम हैं, जहां झारक्राफ्ट के उत्पादों की अच्छी डिमांड है।

इस संबंध में राज्य के मुख्मयंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि Jharcraft राज्य की पहचान है। इसके उत्पादों की काफी मांग है लेकिन बाजार नहीं मिल रहा है। इसे प्रोफेशनल तरीके से चलाने की जरूरत है।

Related posts

बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित

Buland Dustak

लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिले में स्थाई डीएल बनाने का कोटा घटा

Buland Dustak

पिथौरागढ़ में बीआरओ ने 3 सप्ताह में बनाया 180 फीट लम्बा बेली ब्रिज

Buland Dustak

छिटपुट हिंसा के बीच प. बंगाल में संपन्न हुआ पांचवें चरण का मतदान

Buland Dustak

हरियाणा में चार लाख मुर्गियों की संदिग्ध मौत, पोल्ट्री फार्म की जांच शुरू

Buland Dustak

उप्र पंचायत चुनाव : लखनऊ में दूसरे चरण में होगा मतदान

Buland Dustak