27.1 C
New Delhi
March 29, 2024
देश

वर्ष 2022 कैलेंडर: 31 सार्वजनिक एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

जयपुर: राजस्थान सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2022 (ग्रेगोरियन) ई. शक संवत 1943-1944 के दौरान सम्पूर्ण राज्य में 31 सार्वजनिक अवकाश एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित किये है।

सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान 9 जनवरी (रविवार) को गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती, 26 जनवरी (बुधवार) को गणतन्त्र दिवस, एक मार्च (मंगलवार) को महाशिवरात्रि, 17 मार्च (गुरूवार) को होलिका दहन, 18 मार्च (शुक्रवार) को धुलेण्डी, दो अप्रैल (शनिवार) को चेटीचण्ड, 10 अप्रेल (रविवार) को रामनवमी, 14 अप्रेल (गुरुवार) को डॉ. अम्बेडकर जयन्ती, 14 अप्रेल (गुरुवार) को ही श्री महावीर जयन्ती एवं 15 अप्रेल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

2022 कैलेंडर

इसी तरह 3 मई (मंगलवार) को परशुराम जयन्ती, 3 मई (मंगलवार) को ही ईदुलफितर (चांद से), दो जून (गुरुवार) को महाराणा प्रताप जयन्ती, 10 जुलाई (रविवार) को ईदुलजुहा, 9 अगस्त (मंगलवार) को विश्व आदिवासी दिवस, 9 अगस्त (मंगलवार) को ही मोहर्रम (ताजिया) चांद से, 11 अगस्त गुरुवार को रक्षाबन्धन, 15 अगस्त (सोमवार) को स्वाधीनता दिवस, 19 अगस्त (शुक्रवार) को जन्माष्टमी, 5 सितम्बर (शुक्रवार) को रामदेव जयन्ती, तेजादशमी एवं खेजड़ली दिवस और 26 सितम्बर (सोमवार) को नवरात्रा स्थापना पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इसी तरह, अक्टूबर 2022 में दो अक्टूबर (रविवार) को महात्मा गांधी जयन्ती, 3 अक्टूबर (सोमवार) को दुर्गाष्टमी, 5 अक्टूबर (बुधवार) को विजय दशमी, 9 अक्टूबर (रविवार) को बारावफात (चांद से), 24 अक्टूबर (सोमवार) को दीपावली, 25 अक्टूबर (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा, 26 अक्टूबर (बुधवार) को भैया दूज, 8 नवम्बर (मंगलवार) को गुरुनानक जयन्ती एवं 25 दिसम्बर (रविवार) को क्रिसमस डे तथा 29 दिसम्बर (गुरुवार) को गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती पर समस्त राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

इसी तरह कैलेंडर वर्ष 2022 में घोषित ऐच्छिक अवकाशों में एक जनवरी (शनिवार) को क्रिश्चियन नववर्ष दिवस, 7 फरवरी (सोमवार) को देवनारायण जयन्ती, 14 फरवरी (सोमवार) को विश्वकर्मा जयन्ती, 15 फरवरी (मंगलवार) को स्वामी रामचरण जयन्ती, 16 फरवरी (बुधवार) को गुरु रविदास जयन्ती, 23 फरवरी (बुधवार) को गाडगे महाराज जयन्ती एवं 26 फरवरी (शनिवार) को महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा।

Also Read: मप्रः दीपावली पर सरकारी कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता में 8% की वृद्धि

18 मार्च (शुक्रवार) को शब-ए-बारात, 11 अप्रेल (सोमवार) को महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती, 14 अप्रैल (गुरुवार) को वैशाखी, 27 अप्रेल (बुधवार) को सेन जयन्ती, 29 अप्रैल (शुक्रवार) को जुमातुलविदा, 16 मई (सोमवार) को बुद्ध पूर्णिमा, 13 जुलाई (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा, 18 अगस्त (गुरुवार) को धदड़ी, 31 अगस्त (बुधवार) को गणेश चतुर्थी, एक सितम्बर (गुरुवार) को सम्वत्सरी, 9 सितम्बर (शुक्रवार) को अनन्त चतुर्दशी, 4 अक्टूबर (मंगलवार) को महानवमी एवं 13 अक्टूबर (गुरुवार) को करवाचौथ तथा 18 दिसम्बर (रविवार) को श्री पार्श्वनाथ जयन्ती पर प्रदेशभर में ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।

स्थानीय त्योहार आदि के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिले में सम्बन्धित जिला कलेक्टर एवं दिल्ली स्थित कार्यालयों में प्रमुख आवासीय आयुक्त दिल्ली द्वारा दो स्थानीय अवकाश घोषित किये जा सकेंगे।

Related posts

किसान आन्दोलन: ठंड में यूपी गेट पर बेखौफ डटे हैं किसान, दिल्ली आवागमन करने वाले परेशान

Buland Dustak

फाइव डे वीक का आदेश शुरू, पहले दिन 10 बजे तक कई दफ्तरों के नहीं खुले ताले

Buland Dustak

भूकंप के तेज झटकों से कांपा दिल्ली सहित समूचा उत्तर भारत

Buland Dustak

यास तूफान प्रभावित क्षेत्रों को केंद्र से मिलेगी 1000 करोड़ की सहायता

Buland Dustak

विदेशों से भी आने लगा दान, राम भक्त ने अमेरिका से भेजे 1500 डॉलर

Buland Dustak

PLI योजना का पूरा लाभ उठाएं राज्यः प्रधानमंत्री

Buland Dustak