27.2 C
New Delhi
August 18, 2025
हेल्थ

जानिए गर्म पानी का सेवन करने के फायदे और नुकसान 

जैसा कि सब जानते है कि पानी हमारे लिए कितना जरूरी होता है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना तो बेहद जी ज्यादा आवश्यक होता है। और बात की जाए गर्म पानी की तो इसका सेवन करने के कई फायदे हैं। गर्म पानी पीने से थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या खत्म हो जाती है। इससे पेट दर्द और पूरा पाचन तंत्र ठीक रहता है। गर्म पानी के सेवन से तनाव दूर रहता है।

गर्म पानी के फायदे
 
गर्म पानी का सेवन करने के फायदे

1. अच्छे पाचन तंत्र के लिए गर्म पानी लाभदायक
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। यह पाचन को बढ़ाने में काफी सहायक माना जाता है। गर्म पानी जैसे – जैसेपेट और आंतों से गुजरता है वैसे- वैसे पाचन अंगों को हाइड्रेट करता जाता है। इसी दौरान गर्म पानी पाचन से निकलने वाली विषाक्‍तता को भी दूर करता है। 

2. वजन घटाने में गर्म पानी फायदेमंद 
दैनिक जीवन में गर्म पानी का सेवन करने से वजन कम होता है। यह वजन कम करने का एक अच्छा तरीका है। इसके लिए दिन भर गर्म पानी का सेवन करना आवश्यक है। यह वजन को नियंत्रित करने में काफी सहायक है। 

3. त्वचा के लिए गर्म पानी होता है लाभदायक  

गर्म पानी का सेवन त्वचा से जुड़ी समस्या जैसे चेहरे पर झुर्रियां,  पिंपल्स और ड्राई स्किन आदि से छुटकारा दिलाने में काफी सहायक है। वही गुनगुने पानी का सेवन करने से त्वचा में नमी बनी रहती है जिससे त्वचा ड्राई नहीं होती है।

गर्म पानी के अन्य फायदे
- अगर किसी को बुखार हो तो उसे ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बुखार में गर्म पानी फायदेमंद होता है।
-  जैसा कि सब जानते है कि ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। ऐसे में गर्म पानी का सेवन करने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है।
- गर्म पानी का सेवन करने से कफ और सर्दी की समस्या दूर रहती है।
- खाली पेट सुबह 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह शरीर को विटमिन सी भी प्रदान करता है।
गर्म पानी का सेवन करने के नुकसान 

गर्म पानी की तो इसका सेवन करने के कई फायदे हैं, तो कई नुकसान भी है। ज्यादा गर्म पानी का सेवन करना भी हानिकारक हो सकता है। गर्म पानी पीना सेहत के लिए तो लाभदायक है, लेकिन गर्म पानी जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं।

Read More:- ब्लड प्रेशर : खतरनाक बीमारी का कारण

1. अनिद्रा की समस्या 
रात में गर्म पानी पीने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। क्योंकि गर्म पानी का सेवन करने से ब्लड वेसल्स सेल्स पर दबाव बढ़ता है। 

2. किडनी के लिए हानिकारक 
किडनी का जो कैपिलरी सिस्टम होता है, उससे शरीर में विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकाला जाता है। लेकिन दिन भर गर्म पानी पीने से इससे  गुर्दे पर जोर पड़ता है। यह काम करने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। 

3. ब्लड की मात्रा पर पड़ता है प्रभाव
ज्यादा गर्म पानी का सेवन करना खून की मात्रा के लिए भी खतरनाक हो सकता है। अगर आवश्यक मात्रा से अधिक गर्म पानी पिया जाए तो इससे खून  की कुल मात्रा में वृद्धि हो जाती है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर और कई अन्य कार्डियो समस्याएं भी उत्त्पन हो सकती है। 

4. नसों में सूजन
कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें प्यास नही लगती तब भी वह गर्म पानी का सेवन करते हैं जिससे उनकी दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है। इसलिए कहा जाता है कि जब भी प्यास लगे तब ही गर्म पानी का सेवन करें। बार-बार गर्म पानी पीने से सिर दर्द की समस्या भी होती है।

सोनाली

Related posts

कैसे ‘क्रोध’ सेहत को प्रभावित करता है?

Buland Dustak

महिलाएं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर Menopause की गंभीर समस्याओं से बचें

Buland Dustak

हल्का भोजन, उपवास जैसे कई साधारण उपाय देंगे कोरोना काल में लाभ

Buland Dustak

गर्भवती महिलाओं को कोरोना से सबसे ज्यादा खतराः ICMR

Buland Dustak

नींबू का सेवन कितना लाभकारी है, क्या है इसके नुकसान?

Buland Dustak

आईएचसी-नेट: स्तन कैंसर की पहचान में सहायक होगी ये नई तकनीक

Buland Dustak