27.1 C
New Delhi
March 29, 2024
मनोरंजन

46 की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, जानें उनकी टॉप 5 मूवीज

बॉलीवुड में अपने बिंदास एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली करिश्मा कपूर 25 जून को 46 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री ने दर्शकों के बीच अपनी बिंदास एक्टिंग और भोली सी सूरत से सभी का दिल जीत लिया था। करिश्मा को यह हुनर उन्हें विरासत में मिला है। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के बदौलत कई सुपरहिट फिल्में दी है।

करिश्मा कपूर दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर और अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस बबिता की बेटी हैं। करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ। 46 साल की उम्र में भी अभिनेत्री फिटनेस और सुंदरता से कई एक्‍ट्रेसेस को टक्‍कर देती हैं। करिश्मा ने ‘प्रेम कैदी’ से 1991 में फिल्मी जगत में कदम रखा और एक के बाद एक शानदार फिल्मों के बाद वो दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं। चलिए इस खास दिन पर एक नजर डालते हैं, करिश्मा की टॉप 5 मूवीज पर।

करिश्मा कपूर

राजा हिंदुस्तानी (1996)

राजा हिंदुस्तानी‘ साल 1996 की करिश्मा कपूर और आमिर खान की सबसे हिट रही फिल्मों में से एक थी। सही मायनों में करिश्मा ने इसी फिल्म से अपना करियर बदला, यह फिल्म उनके लिए टर्निंग पॉइंट थी। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में की जाने लगी। फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री का किसिंग सीन सुर्खियों में था।

दिल तो पागल है (1997)

साल 1997 में आई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में करिश्मा का लुक एक दम हटके था। उनके डांसिंग मूव्स ने सभी को दीवाना बना दिया था। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में तीनों का लव ट्रायएंगल दिखाया गया था।

बीवी नंबर 1 (1999)

इस फिल्म का कांसेप्ट बाकी फिल्मों से अलग था। खास तौर पर पति पत्नी और वो पर आधारित फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर एक गहरा असर डाला। बीवी नंबर 1 में करिश्मा ने काफी अच्छा काम किया था। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी इस फिल्म में सलमान के अपोजिट करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन थीं।

राजा बाबू (1994)

करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है। 1994 में रिलीज हुई करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म ‘राजा बाबू’ भी हिट हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा एक पढ़ी लिखी लड़की थी और गोविंद ने एक गांव के गंवार का किरदार निभाया था। दोनों की लव स्टोरी को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था।

फिजा (2002)

साल 2002 में आई ‘फिजा’ में करिश्मा अलग अंदाज मे नजर आई थी। फिल्म में अभिनेत्री आतंक की राह पर चलने वाले अपने भाई को खुद गोली मार देती है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया था। उन्होंने वर्ष 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि अब इनका तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं। शादी के बाद Karishma Kapoor बॉलीवुड में कुछ खास नजर नहीं आईं। करिश्मा कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उन्होंने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। करिश्मा कपूर वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में मां के किरदार में नजर आई थी।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन: अभिनेता जितेन्द्र बॉलीवुड में जम्पिंग जैक के नाम से हैं मशहूर

Related posts

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल में की थी सिंगिंग की शुरुआत

Buland Dustak

नरगिस दत्त की 40वीं पुण्यतिथि पर बेटे संजय दत्त ने शेयर की तस्वीर

Buland Dustak

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Buland Dustak

अनुराग कश्यप ने कसा तंज, बोले-इस नई कंगना को मैं नहीं जानता

Buland Dustak

पद्मश्री कवयित्री सुगाथाकुमारी का कोरोना से 86 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak